• Sun. Aug 2nd, 2026

शोक समाचार : फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल मार्केट के पूर्व प्रधान जॉय मलिक की मां व वरिष्ठ वकील कविराज की पत्नी वीना मलिक का निधन

ByPunjab Khabar Live

Aug 2, 2026

जालंधर की प्रसिद्ध फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल मार्केट के व्यापारी वर्ग और मलिक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इलेक्ट्रिकल मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जॉय मलिक की माता और शहर के वरिष्ठ वकील कवि राज मलिक की धर्मपत्नी वीना मलिक का अचानक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही जालंधर के व्यापारी वर्ग और स्थानीय लोगों में गहरी शोक की लहर दौड़ गई है।

वीना मलिक के अकस्मात निधन पर शहर के कई  लोगों ने अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। जालंधर की कई प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक शख्सियतों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपना दुःख साझा किया। सभी ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परमात्मा से मलिक परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने का बल प्रदान करने की कामना की।

पारिवारिक सदस्यों के अनुसार, अभी अंतिम यात्रा को लेकर समय तय नहीं हुआ है। परिवार द्वारा जल्द ही अंतिम संस्कार का समय और स्थान निश्चित किया जाएगा, जिसके बाद सभी सगे-संबंधियों, मित्रों और शुभचिंतकों को इसकी आधिकारिक सूचना दे दी जाएगी ताकि वे दिवंगत आत्मा को अपनी अंतिम विदाई दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page