• Sat. Sep 19th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: एक्साइज टीम की रेड, तस्करों ने चलाई गोलियां, मचा हड़कंप

ByPunjab Khabar Live

Aug 4, 2026

जालंधरः महानगर के भार्गव कैंप इलाके में गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कई राउंड फायरिंग की गई। जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, सूचना पाकर एसपी अतिश भाटिया पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच गये। जिसके बाद मामले संबंधी छानबीन में जुट गये। बताया जा रहा है कि देर शाम एक्साईज विभाग की टीम ने इलाके में रेड की थी।

एक्साइज टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब सहित तस्कर को काबू किया था। एक्साइज टीम ने रेड की तो शराब तस्करों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना से ईलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच रही है।

इस मामले में कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक्साईज टीम ने अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया था। एक्साईज विभाग की टीम जब सर्च के दौरान भार्गव कैंप अड्डा पर पहुंची तो ईलाके के लोगों ने टीम को घेर लिया। इस दौरान विवाद हो गया।

आरोप है कि मौके पर फायरिंग हुई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मौके से एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page