• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

मां-बाप का इकलौता बेटा था स्नेहपाल, ऑस्ट्रेलिया में दर्दनाक हादसे ने छीन ली जिंदगी

ByAdmin

Aug 10, 2026

ऑस्ट्रेलिया में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बटाला के रहने वाले 36 वर्षीय पंजाबी युवक स्नेहपाल की मौत हो गई। स्नेहपाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और मेलबर्न में एक कंपनी में काम करता था। हादसे की खबर जैसे ही परिवार को मिली, घर में मातम छा गया।

परिवार के मुताबिक, स्नेहपाल मेलबर्न में अपनी कार में बैठा हुआ था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उसकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और स्नेहपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार ने बताया कि स्नेहपाल पिछले करीब 11 साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। करीब डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी मेलबर्न में डेंटल सर्जन के तौर पर काम करती है। परिवार के मुताबिक, स्नेहपाल के अचानक निधन से पत्नी और माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

स्नेहपाल की बहनें अपने भाई के अंतिम दर्शन के लिए कनाडा से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं परिवार ने पंजाब और भारत सरकार से अपील की है कि स्नेहपाल का पार्थिव शरीर भारत लाने में मदद की जाए, ताकि परिवार अपने बेटे का अंतिम संस्कार मातृभूमि में कर सके।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page