• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

MP में में दर्दनाक हादसा! 11 सवारियों से भरी ईको उफनते नाले में बही, 9 की मौत

ByAdmin

Aug 10, 2026

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में उफनते नाले को पार करने की कोशिश में 11 सवारियों से भरी ईको वाहन तेज बहाव में बह गई। हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 2 यात्री अब भी लापता हैं। इस हादसे में ग्रामीणों की मदद से सिर्फ दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दरअसल रविवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नाला उफान पर था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने वाहन चालक को पानी के तेज बहाव के बीच से वाहन निकालने से मना किया था। इसके बावजूद चालक ने वाहन को नाले के पानी में उतार दिया। वाहन के पानी में उतरते ही तेज बहाव ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते ईको बहने लगी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने रस्सियों के सहारे बचाव अभियान शुरू किया और कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और बचाव दल मौके पर पहुंचा। अंधेरा, लगातार बारिश और नाले के तेज बहाव के बीच देर रात तक तलाश और बचाव अभियान चलता रहा। इस दौरान 9 यात्रियों के शव बरामद किए गए, जबकि 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page