• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: करतार बस ड्राइवर ने कुचला जोमैटो डिलीवरी बॉय, मौत

ByPunjab Khabar Live

Aug 15, 2026

जालंधर: अलासका चौक के पास प्राइवेट कंपनी की बस ने स्कूटी सवार व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, व्यक्ति ग्रे रंग की स्कूटी पर रेलवे रोड की ओर जा रहा था। उसकी उम्र करीब 35 से 40 साल बताई जा रही है।

 

ड्राइवर की पहचान प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। वहीं कंडक्टर की पहचान दलबीर सिंह के रूप में हुई है। दलबीर सिंह ने कहाकि एक्टिवा सवार बस की पिछले टायर की नीचे आ गया और इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वूमैन थाने से पहुंचे जांच अधिकारी ने कहाकि उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और कंडक्टर को हिरासत में लेकर ले जाया जा रहा है। हालांकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

चश्मदीद राकेश ने कहाकि सड़क पर गड्ढे के कारण एक्टिवा सवार गिर गया। इस दौरान बस चालक को आवाज भी लोगों द्वारा दी गई। लेकिन बस चालक ने एक्टिवा सवार को कुचल दिया। चश्मदीद के अनुसार मृतक प्रवासी व्यक्ति है। लोगों का आरोप है कि बस चालक ने सड़क पर गिरे व्यक्ति को नहीं देखा और यह हादसा हो गया।

लोगों का कहना है कि मृतक जोमैटो डिलीवरी बॉय था। उसकी स्कूटी पर रखे बैग पर जोमैटो डिलीवरी कंपनी का नाम लिखा हुआ था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस के मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति और मृतक की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page