• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में पेट्रोल से भरे टैंकर और कार की टक्कर, बीच चौक हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

ByAdmin

Aug 17, 2026

जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पर पेट्रोल से भरे टैंकर और Hyundai Venue की टक्कर हो गई। हादसे में Venue कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब दोनों वाहन चौक पर मोड़ काट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि Venue कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें माता-पिता और उनकी बेटी शामिल थी। किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

टैंकर चालक सरबजीत सिंह ने बताया कि वह डिवाइडर के साथ-साथ वाहन चला रहा था और बठिंडा से पेट्रोल लोड करके आ रहा था। इसी दौरान कार चालक ने उनके टैंकर में टक्कर मार दी। उन्होंने दावा किया कि उनके पास घटना की वीडियो भी मौजूद है, जिसमें हादसे की स्थिति साफ दिखाई दे रही है।

वहीं, पाठी भाई बलदेव सिंह खालसा ने टैंकर चालक को हादसे के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि वह मकसूदां के रहने वाले हैं और अपने बच्चों को बस स्टैंड छोड़ने के लिए घर से निकले थे। टैंकर चालक ने अचानक कट मारा, जिसके कारण उनकी गाड़ी घूम गई और टक्कर हो गई। हादसे में कार का पिछला दरवाजा क्षतिग्रस्त हुआ है। कार में उनका परिवार था, जो बाल-बाल बच गया।

कांस्टेबल सुखविंदर सिंह ने बताया कि गुरु नानक मिशन चौक पर टैंकर और Venue गाड़ी की टक्कर हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मोड़ मुड़ते समय दोनों वाहन आपस में टकराए। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page