• Mon. Oct 5th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: विवादों में घिरा CT Group, कश्मीरी और मुस्लिम छात्रों में हुई झड़प

ByPunjab Khabar Live

Aug 20, 2026

जालंधर: सीटी इंस्टिट्यूट शाहपुर कैंपस के अंदर हिंदू और कश्मीर के मुस्लिम छात्रों में लड़ाई हो गई। बताया जा रहा है खाने में टेबलेट मिलने के बाद कश्मीरी छात्रों ने कैंटीन वाले को कुछ कह दिया। इस पर हिंदू छात्रों ने विरोध जताया। इसके बाद दोनों गुट भिड़ गए।

सूत्रों के अनुसार दोनों गुटों में तेजधार हथियार भी चले लेकिन थाना 5 पुलिस ने इससे इंकार कर दिया है। पुलिस ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र गुटों में कुछ विवाद हुआ था जिसे सुलझा दिया गया है।

छात्र गुटों में झगड़े के दौरान इंस्टिट्यूट मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। जब प्रबंधन तक बात पहुंची तो तुरंत कॉलेज के गेट क्लोज कर पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंचीं एडीसीपी सिटी टू माधवी शर्मा ने कहा कि पुलिस ने माहौल शांत करवा दिया है। मामले की जांच चल रही है। जिस किसी भी पक्ष का कसूर होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

थाना-5 के एसएचओ यादविंदर सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि कैंटीन में खाने को लेकर कश्मीरी और हिंदू छात्रों में विवाद हुआ है। छात्रों ने इसे धार्मिक रंगत देने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समय पर पहुंचकर माहौल को शांत कर दिया है। छात्र गुटों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page