• Mon. Oct 5th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में दर्दनाक हादसा, धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रहे दपंति सहित 6 साल की बच्ची की मौत

ByAdmin

Aug 21, 2026

जालंधर के फिल्लौर में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार पति-पत्नी और उनकी 6 साल की बेटी की मौत हो गई। हादसा हरीपुर और प्रतापपुरा के बीच हुआ, जहां उनकी एक्टिवा की कार से टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान लुधियाना के गांव भामियां निवासी विनय कुमार, उनकी पत्नी सुमन और बेटी कविशा के रूप में हुई है।

 जानकारी के मुताबिक, परिवार अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ एक्टिवा और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर नकोदर स्थित धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गया था। दर्शन करने के बाद सभी वापस लुधियाना लौट रहे थे। इसी दौरान हरीपुर और प्रतापपुरा के बीच एक्टिवा की एक कार से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया गया।

 सिविल अस्पताल फिल्लौर में डॉक्टरों ने सुमन और उनकी 6 साल की बेटी कविशा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विनय कुमार की हालत गंभीर बताई गई थी, जिसके चलते उन्हें आगे इलाज के लिए रेफर किया गया। हालांकि इलाज के दौरान विनय कुमार की भी मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 अस्पताल में भर्ती कार सवार रविंदर सिंह ने बताया कि वह लुधियाना से नूरमहल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी कार की एक्टिवा से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि हादसा किस तरह हुआ, इसका उन्हें भी स्पष्ट पता नहीं चल सका। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page