• Tue. Oct 6th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

AAP नेता राजविंदर कौर थियाड़ा ने किया महर्षि दयानंद चौक का भव्य उद्घाटन, जालंधर कैंट को दी नई पहचान

ByAdmin

Aug 22, 2026

जालंधर कैंट AAP हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और विकास की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। थियाड़ा ने शनिवार को औपचारिक रूप से नव-निर्मित महर्षि दयानंद चौक का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैंट क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, स्थानीय निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही, जिन्होंने इस ऐतिहासिक पहल का जोरदार स्वागत किया।

राजविंदर थियाड़ा ने महर्षि दयानंद को किया नमन
उद्घाटन समारोह के दौरान राजविंदर कौर थियाड़ा ने महान समाज सुधारक और आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। थियाड़ा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि दयानंद जी की शिक्षाएं और विचार आज के दौर में भी प्रासंगिक हैं। इस चौक का नामकरण और सौंदर्यीकरण आने वाली पीढ़ियों को उनके बताए सत्य, ज्ञान और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

कैंट हलके के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं थियाड़ा
समारोह के दौरान स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित करते हुए राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि जालंधर कैंट हलके का सर्वांगीण विकास और सौंदर्यीकरण उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है। थियाड़ा ने जनता को भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सौंदर्यीकरण की ऐसी कई अन्य परियोजनाओं पर काम तेजी से जारी रहेगा, जिससे हलके के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page