• Sat. Aug 22nd, 2026

जालंधर: सूर्य एक्लेव में 72 लाख की लूट मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, सीपी और डीसीपी ढिल्लों ने किया खुलासा

ByPunjab Khabar Live

Aug 22, 2026

जालंधर: सूर्य एंक्लेव में 5 दिन पहले कारोबारी ललित से 72 लाख की लूट मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सन्नी खौंसला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने बताया कि केस को 24 घंटे से भी कम समय में ट्रैक कर लिया गया था। वहीं इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास निवासी गुरु नानक कालोनी गुरदासपुर, हरदीप उर्फ दीपू निवासी गांव बडाला कपूरथला, साहिल निवासी बटाला गुरदासपुर, राजवीर गिल निवासी मकसूदां, रणजीत सिंह निवासी बटाला और सन्नी खोसला निवासी अमरदास नगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से 72 लाख, 2 कार और 2 मोबाइल बरामद किए है। इस घटना के दौरान पुलिस की गिरफ्त से लुटेरों ने भागने की कोशिश की और वह हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में लुटेरों की टांगे टूट गई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं कारोबारी ललित को पुलिस कमिशनर ने चोरी हुए 72 लाख रुपए लौटाए। सीपी ने बताया कि घटना के दौरान आरोपियों ने कारोबारी की कार को टक्कर मारकर ललित की गाड़ी पर हमला किया और उनसे नगदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले रेकी की थी।

इस साजिश का मुख्य आरोपी सन्नी खौंसला और उसका रिश्तेदार (जीजा) हरदीप थे। सीपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी 13 तारीख को घटना स्थल पर आए और सुनसान जगह की जांच की। जिसके बाद आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि इस वारदात में सन्नी खुद घटना स्थल पर मौजूद नहीं था, लेकिन सन्नी ही केस की लेकर देख-रेख कर रहा था। सीपी ने कहाकि आरोपी एक से डेढ माह से वारदात की तैयारी में लगे हुए थे। घटना को अंजाम देन के लिए आरोपियों ने गाड़ी भी हायर की थी। वहीं वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने बटाला के आरोपी को 3 लाख रुपए मुहैया करवाए थे।

वहीं 4 आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद विधिपुर फाटक के पास किसी घर में रुकते है। जहां सन्नी के जीजे ने स्मार्ट प्ले किया और साथियों को कहने लगा कि बैग से 50 लाख रुपए ही निकले है। इस दौरान वह 13-13 लाख रुपए बांट लेते है। वहीं घटना के दौरान आरोपियों ने 12 लाख रुपए कारोबारी के ड्राइवर आरोपी सन्नी खौंसला को दिए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास पर पहले से 6 मामले दर्ज है। वहीं हरदीप, साहिल और राजवीर पर मामले दर्ज है। आरोपियों ने घटना के बाद कुछ पैसों के कपड़े भी खरीदे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page