• Wed. Oct 7th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जैनां नगर में 45.75 लाख रुपये की लागत से नई सड़क के विकास कार्य का कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

ByAdmin

Aug 22, 2026

जालंधर के वार्ड नंबर 42 के अंतर्गत घई नगर में क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में नई सड़क के विकास कार्य की शुरुआत की गई। करीब 45.75 लाख रुपये की लागत वाले इस विकास कार्य का उद्घाटन पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया। सड़क बनने से इलाके के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को साफ-सुथरी, मजबूत और बेहतर सड़कें समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

मोहिंदर भगत ने कहा कि सरकार सिर्फ विकास कार्यों का उद्घाटन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें तय समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करवाना भी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार बुनियादी सुविधाओं में और सुधार किया जाएगा। जालंधर शहर के अलग-अलग वार्डों में जरूरत के मुताबिक विकास कार्यों की रफ्तार को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंचे।

सड़क विकास कार्य के उद्घाटन के दौरान काउंसलर रोमी वधवा, नरेंद्र सेठी और काउंसलर राज कुमार राजू समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने नई सड़क का काम शुरू होने पर खुशी जताई और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत व संबंधित प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page