पंजाब में बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 27 अगस्त को प्रस्तावित बस हड़ताल को स्थगित कर दिया है। यह फैसला ट्रांसपोर्ट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ यूनियन की बैठक के बाद लिया गया।
ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ बैठक में बनी सहमति
यूनियन के प्रधान रेशम सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई और कुछ मांगों को लेकर सहमति भी बनी है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत आगे भी जारी रखने का फैसला किया गया है। बाकी मांगों और मुद्दों पर चर्चा के लिए 6 सितंबर को दोबारा बैठक होगी। ऐसे में यूनियन ने फिलहाल आंदोलन को आगे बढ़ाने के बजाय सरकार के साथ बातचीत जारी रखने का फैसला किया है।
रक्षाबंधन को देखते हुए हड़ताल नहीं
यूनियन ने रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए 27 अगस्त को बसों का चक्का जाम नहीं करने का फैसला लिया है। इससे त्योहार के दौरान पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

