‘मिशन क्लीन पंजाब’ के दूसरे चरण के तहत जालंधर कैंट हलके में सफाई अभियान चलाया गया। आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज राजविंदर थियाड़ा की अगुवाई में हलके की विभिन्न जगहों पर सफाई कार्य किए गए और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
राजविंदर थियाड़ा ने लोगों से सफाई की आदत डालने की अपील
इस दौरान राजविंदर कौर थियाड़ा ने लोगों से अपील की सफाई को केवल 10 दिवसीय अभियान तक सीमित न रखा जाए। स्वच्छ वातावरण के लिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति सफाई को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने में सहयोग करे। सफाई अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर सफाई कर कूड़ा-कर्कट हटाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा बनाए रखना रहा।
पार्षद, ब्लॉक प्रधान और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस मौके पर पार्षद, ब्लॉक प्रधान और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने सफाई अभियान में सहयोग करते हुए लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और आसपास का वातावरण साफ रखने के लिए प्रेरित किया।

