• Fri. Sep 4th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: चालान काटने की वजह पूछने पर पुलिस कर्मी ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

ByPunjab Khabar Live

Sep 4, 2026

जालंधर: पुलिस एक बार फिर से विवादों में आ गई है। दरअसल, ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान पुलिस कर्मी ने अपना आपा खो दिया और वाहन चालक को थप्पड़ दिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जालंधर बाईपास का है।

वीडियों में सुना जा सकता है कि चालान कटने पर युवक ने कहा कि पुलिस वालों को कह रहा हैकि आप किसी का फोन ऐसे नहीं ले सकते। आपको फोन लाइसेंस दिखाने के लिए दिया है। जिसके बाद युवक चालान काटने की ट्रैफिक पुलिस कर्मी से वजह पूछ रहा था कि पास खड़े पुलिस अधिकारी ने गुस्से में आकर युवक को थप्पड़ जड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक का कसूर इतना था कि उसने पुलिस वाले के हाथ से आरसी लेनी चाही।

 

युवक ने सवाल पूछा है कि क्या पुलिस को ऐसा करना चाहिए था। वह राजस्थान सहित कई स्टेट में घूमकर आ गया लेकिन पुलिस ने यहां आकर उसका चालान काट दिया। वहीं वीडियो में व्यक्ति कह रहा कि आप देख ही रहे हो, लड़के को बिना किसी बात के इन्होंने थप्पड़ मारा है। चलो, इनको नहीं पता था कि मैं वीडियो बना रहा हूं। मैं भी पूरी गुजरात होकर आया हूं, राजस्थान होकर आया हूं, 3000 किलोमीटर गाड़ी चला कर आया हूं, पर चालान कहां आकर हुआ। युवक ने मांग की कि पुलिस के इस व्यवहार को लेकर लेकर वह सीपी दफ्तर में शिकायत करेगा और कार्रवाई की मांग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page