(PKL): बठिंडा से अभी अभी बड़ी खबर मिली है। जहां पुलिस लाइन में गोली चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस लाइन में तैनात कर्मी गोली लगने घायल हुआ है। घायल कांस्टेबल अमनप्रीत सिंह बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर एसपी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि पुलिस लाइन रिजर्व वन ड्यूटी पर अमनप्रीत सिंह अपनी आधिकारिक राइफल की जांच कर रहा था और अचानक उसमें से गोली चल गई, जोकि अमनप्रीत को लग गई। जिसे इलाज के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि हेड कांस्टेबल को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा कि गोली कर्मी के माथे पर लगी है। जिसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राइवेट अस्पताल में ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
