जालंधर: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के पिता भगत चुन्नी लाल का आज कल सुबह निधन हो गया है।
उनके निधन की जानकारी कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने दी। मोहिंदर भगत ने बताया कि आज कल सुबह उनका निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार आज यानी वीरवार शाम 5 बजे बस्ती शेख स्थित श्मशान घाट (मॉडल हाउस रोड) पर किया जाएगा।
भगत चुन्नी लाल के निधन की जानकारी मिलते ही राजनीति और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर छा गई। सुबह से ही राजनीति लोग मोहिंदर भगत के घर दुःख सांझा करने पहुंच रहे हैं।

