जालंधर: कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत के घर दुखों का पहाड़ टूट गया। दरअसल, आज मोहिंदर भगत के पिता भगत चुन्नी लाल भगत के पिता का आज सुबह निधन हुआ था। आज शाम 5 बजे भगत चुन्नी लाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं कैबिनेट मंत्री के जीजा के निधन की भी खबर सामने आई है।
कैबिनेट मंत्री के जीजा मोहनलाल भगत पिछले 15 दिनों से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि मोहनलाल भगत को ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। ब्रेन हेमरेज के बाद वह कोमा में चले गए थे और आज उन्होंने दम तोड़ दिया। वह सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। अब दिलबाग नगर में मोहिंदर भगत के जीजा के निधन को लेकर घर पर शोक की लहर छा गई।

