• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में पुलिस की मौजूदगी में थप्पड़ों की बरसात, आढ़ती के बेटे और ऑटो चालक में भिड़ंत

ByAdmin

Sep 10, 2026

जालंधर के कपूरथला चौक में उस समय हाईवोल्टेज हंगामा हो गया, जब आढ़ती के बेटे और ऑटो चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे, जिसके चलते मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से हाथापाई करने लगे। चौक पर हुए इस हंगामे के कारण आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के दौरान वहां काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। वहीं, पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट को रोकने के लिए सख्त हस्तक्षेप नहीं किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page