जालंधर के अर्बन एस्टेट, फेज-1 में 57वें मेमोरियल मेले 2026 के अवसर पर एक भव्य धार्मिक और खेल समारोह आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में पारंपरिक खेलों और पंजाब की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशाल कुश्ती दंगल का विशेष रूप से प्रबंध किया गया है, जिसमें दूर-दराज से नामी पहलवान अपनी ताकत और दांव-पेच का प्रदर्शन करने पहुंचें।
राजविंदर कौर थियाड़ा होंगी कार्यक्रम की मुख्य मेहमान
इस विशाल मेमोरियल मेले और कुश्ती दंगल में समाज सेविका व आम आदमी पार्टी की कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा मुख्य मेहमान (Chief Guest) के रूप में शिरकत किया। आयोजन समिति ने उन्हें विशेष सम्मान से नवाजा। इसके साथ ही राजविंदर कौर थियाड़ा दंगल का शुभारंभ किया और कुश्ती में अपना दमखम दिखाने वाले पहलवानों व विजेताओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।
बाबा चंदपुरी महाराज कमेटी और निवासियों ने दिया सादर न्योता
इस पूरे मेले और दंगल का आयोजन समूह इलाका निवासियों और बाबा चंदपुरी महाराज कमेटी के सहयोग से किया गया है। प्रबंधकों ने जानकारी दी कि क्षेत्र के लोगों को सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए यह मेला हर साल की तरह इस बार भी बड़े स्तर पर आयोजित किया गया है।
इलाका निवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील
प्रबंधक कमेटी और स्थानीय निवासियों ने जालंधर और आसपास के इलाकों की संगत को 57वें मेमोरियल मेले में अपने परिवारों समेत पहुंचने का न्योता दिया है। आयोजकों का कहना है कि राजविंदर कौर थियाड़ा की मौजूदगी और पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों के साथ यह दंगल पूरे क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

