• Wed. Sep 16th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा खुसरोपुर में धीयां का त्योहार में पहुंची, महिलाओं ने आगामी चुनावों में दिया समर्थन का भरोसा

ByAdmin

Sep 16, 2026

जालंधर के गांव खुसरोपुर में सावन महीने का पारंपरिक धीयां का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह त्योहार समृद्ध पंजाबी संस्कृति और अमूल्य विरासत का प्रतीक है। इस विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी (AAP) की जालंधर कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और स्थानीय महिलाओं के साथ खुशियां बांटीं।

महिलाओं के साथ मनाया पारंपरिक त्योहार
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय महिलाओं ने राजविंदर कौर थियाड़ा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ मिलकर पंजाबी लोकगीत गाए और धीयां के पारंपरिक रीति-रिवाजों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। माहौल पूरी तरह से पंजाबी संस्कृति के रंगों में रंगा नजर आया, जहां महिलाओं ने पींग झूलकर और गिद्दा डालकर अपनी खुशी का इजहार किया।

अपनी सांस्कृतिक विरासत को संभालकर रखना बेहद जरूरी: राजविंदर कौर थियाड़ा
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि धीयां का त्योहार केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे पंजाब के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का आईना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के आधुनिक दौर में हमें अपनी युवा पीढ़ी को इन पारंपरिक त्योहारों से जोड़कर रखना चाहिए और अपनी इस अनमोल विरासत को संभालकर रखना हम सभी की साझी जिम्मेदारी है।

महिलाओं ने आगामी चुनावों में दिया समर्थन का भरोसा
कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाओं में आप नेता के प्रति खास उत्साह देखने को मिला। हलका इंचार्ज द्वारा अपने क्षेत्र में लगातार किए जा रहे जनसेवा के कार्यों और महिलाओं से जुड़ाव की सराहना करते हुए उपस्थित महिलाओं ने आगामी चुनावों में राजविंदर कौर थियाड़ा का खुलकर समर्थन करने का ऐलान किया। महिलाओं ने एक सुर में कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए थियाड़ा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page