अमृतसर में पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर 25 वर्षीय साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात करीब 10:50 बजे एक्टिवा सवार दो युवकों ने उस पर कई राउंड फायर किए।
एक युवक के सीने के पास लगी। गंभीर हालत में उसे अमनदीप अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात साहिल के घर से करीब 40 कदम की दूरी पर हुई। घटनास्थल कोट खालसा पुलिस चौकी से भी करीब 50 कदम दूरी पर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्टिवा पर दो युवक वहां पहुंचे और साहिल पर कई राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली उसे लगी।
फायरिंग के बाद दोनों आरोपी एक्टिवा से फरार हो गए। युवक जोमैटो में डिलीवरी का काम करता था और करीब दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका एक साल का बच्चा है। इस्लामाबाद थाना पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
