• Mon. Sep 21st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने माता जागरण में की शिरकत, सुख-शांति की कामना

ByAdmin

Sep 21, 2026

जालंधर कैंट हलके के सदर बाजार में माता जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन में आम आदमी पार्टी की जालंधर कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने विशेष रूप से शिरकत की।

राजविंदर कौर थियाड़ा ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

माता जागरण के दौरान पूर्व पार्षद पप्पू, यूथ नेता राहुल अग्रवाल, मनीष पितुय, निखिल वाधवा, गगन मेहरा और अनिल कनौजिया समेत कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक आयोजन के दौरान सदर बाजार में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए और जागरण में हिस्सा लिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page