• Tue. Sep 22nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में गुंडागर्दी, हथियार लेकर आए लोगों ने Karan Trading के बोर्ड फाड़ने की कोशिश की

ByAdmin

Sep 22, 2026

जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में सोमवार रात को गुंडागर्दी देखने को मिली। रात साढ़े 8 बजे 25 से 30 लोग बाइक पर हथियार लेकर मंडी में आए। इसके बाद उन्होंने मंडी में दहशत फैलाने की कोशिश की और हथियार लहराते हुए उन्होंने धमकियां भी दीं। जिस कारण मंडी में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

हथियार दिखाकर डराने की कोशिश की
Karan Trading के मालिक ने करनपाल सिंह ने बताया कि रात को जब मंडी में आढ़ती के करिंदे सो रहे थे तो इसी दौरान हथियार लेकर गेट नंबर 2 से 25 से 30 लोग अंदर आए। आते ही उन्होंने आढ़तियों के फड़े और फ्लैक्स बोर्ड फाड़ने की कोशिश की। जब उन्होंने Karan Trading का बोर्ड फाड़ रहे थे तब मंडी के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को इकट्ठा होते देख वह सभी बाइक लेकर फरार हो गए।

पुलिस से की कार्रवाई की मांग
करनपाल सिंह ने आगे बताया कि इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें उनकी साफ गुंडागर्दी देखी जा सकती है। पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने आढ़तियों को भरोसा दिलाया कि वह सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार करेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page