• Tue. Nov 17th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब: परगट सिंह बने कांग्रेस के नए चीफ

ByAdmin

Oct 2, 2026

पंजाब में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने अपना नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वह इस पद पर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की जगह लेंगे.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष राजा वडिंग के अब तक के योगदान की सराहना भी की है.

वहीं, पंजाब में पार्टी के अन्य कार्यकारी अध्यक्षों और विभिन्न चुनाव समितियों के अध्यक्षों व सह-अध्यक्षों की जिम्मेदारियां यथावत बनी रहेंगी. राज्य में आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से इस बदलाव को बेहद अहम माना जा रहा है.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page