जालंधर में अवैध शराब की बिक्री और स्टॉक में गड़बड़ी की जांच को लेकर एक्साइज टीम ने अलग-अलग बार और होटलों में रेड की है। वेस्ट की असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल की अगुवाई में एक्साइज टीम ने कई बड़े होटलों व बार में शराब के स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच की।
एक्साइज टीम ने पहले Razzmatazz AS Farms में रेड की। यहां जांच के दौरान अधिकारियों को स्टॉक रजिस्टर अधूरा मिला और बिना होलोग्राम वाली शराब की बोतलें हुईं। इसके बाद Grewal Hospitality Mocha रेड की गई। यहां भी टीम को बिना होलोग्राम वाली शराब की बोतलें मिलीं। जांच के दौरान खाली शराब की बोतलों के टूटे हुए ढक्कन भी बरामद हुए।
इन दोनों जगहों के बाद एक्साइज टीम ने Mariton Hotel में रेड की। होटल में रेड के दौरान स्टॉक रजिस्टर अधूरा मिला और इसके अलावा होटल में उपलब्ध शराब के स्टॉक की जांच के दौरान दूसरे ग्रुप की शराब मिलने की जानकारी सामने आई। जिसके बाद होटल कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए।
असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल ने कहा कि एक्साइज टीम ने तीनों जगहों पर में शराब के स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच की। जांच के दौरान सामने आई कमियों और बरामद शराब से जुड़े तथ्यों को रिकॉर्ड में लिया गया है। तीनों होटलों के कर्मचारियों के बयान दर्ज करने के बाद विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
