आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता रणतेज सिंह पोवार (हल्का जालंधर कैंट) के दफ्तर में वाल्मीकि नौजवान सभा रजि. इंडिया के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। आम आदमी पार्टी में शामिल होने और क्षेत्र में उनके बढ़ते जनाधार को देखते हुए सभा द्वारा रणतेज सिंह पोवार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
24 अक्टूबर की विशाल शोभा यात्रा में शामिल होने का मिला न्योता
मुलाकात के दौरान वाल्मीकि नौजवान सभा के प्रधान सागर बावा जी और मीत प्रधान विनोद बावा जी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने रणतेज सिंह पोवार को आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाली विशाल शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।
रणतेज सिंह पोवार का बयान
सभा के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए रणतेज सिंह पोवार ने कहा कि वाल्मीकि नौजवान सभा द्वारा दिए गए इस मान-सम्मान और प्यार के लिए मैं उनका सहृदय धन्यवाद व्यक्त करता हूं। भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग और उनकी शिक्षाओं पर चलना हम सभी का कर्तव्य है। 24 अक्टूबर की पवित्र शोभा यात्रा में शामिल होना मेरे लिए बेहद सौभाग्य और गर्व की बात होगी। हम सब मिलकर समाज की भलाई और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
