• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में एक IPS समेत 7 पुलिस अफसर सस्पेंड, देखें लिस्ट

ByPunjab Khabar Live

Nov 26, 2023

(PKL): गृह मंत्रालय की अनुशंसा के बाद एक भापुसे अफसर समेत सात पुलिस के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी पर प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप है। विभाग ने इस पर जाँच शुरू की थी। जांच में आई रिपोर्ट के बाद बठिंडा एसपी गुरबिंदर सिंह, डीएसपी परसन सिंह, डीएसपी जगदीश कुमार, इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह और एएसआई राकेश कुमार को निलंबित का दिया गया है।
दरअसल, बीते साल 5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर गए थे। इसी दौरान जब उनका काफिला हुसैनीवाला ओवर ब्रिज के पास पहुंचा तो प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ता रोक लिया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई थी। इस मामले को प्रधानमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लेते हुए जांच बिठाई थी, जिसमें करीब डेढ़ साल पर कार्रवाई की गई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच था। सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त में कहा था कि उसके द्वारा नियुक्त पांच सदस्यीय समिति ने कहा है कि फिरोजपुर एसएसपी अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रहे, जबकि 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान उनके पास पर्याप्त बल उपलब्ध थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि पर्याप्त बल उपलब्ध होने के बावजूद वह ऐसा करने में विफल रहे और भले ही उन्हें दो घंटे पहले सूचित किया गया था कि प्रधान मंत्री उस मार्ग में प्रवेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page