• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः किसानों ने चंडीगढ़ की ओर किया कूच, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Nov 26, 2023

(PKL): किसानों द्वारा चंडीगढ़ में ‘मिनी सिंघू’ का मोर्चा खोला जा रहा है।  किसान केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं। एम.एस.पी. सहित कई मांगों को मनवाने के लिए फिर से सड़कों पर उतर आए हैं।  चंडीगढ़ में किसानों का 3 दिन का मोर्चा खोला जा रहा है। किसान मोहाली फेज 11 से कूच करेंगे जिसके चलते चंडीगढ़-मोहाली बार्डर सील कर दिया गया है। लॉ एंड आर्डर की स्थिति खराब न हो ऐसे में चंडीगढ़ की एंट्री पर भारी पुलिस बल तैनात है। गांव फैदा नजदीक एयरपोर्ट रोड पर 28 नवंबर तक बंद कर दिया गया है।

मोहाली से चंडीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्ट किया है। किसान सड़कों पर चूल्हा ट्रालियां व बिस्तर आदि सामान लेकर पहुंच चुके हैं। वहीं बता दें कि  किसान एम.एस.पी. सहित कई मांगों को लेकर यह उक्त कदम उठाया जा रहा है। किसानों की मांग है कि स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक एम.एस.पी. कानून बनाया जाए। 60 वर्ष से ऊपर किसानों के लिए 10,000 रुपए प्रति महीना पैंशन की व्यवस्था की जाए। बिजली बिल 2022 वापस लिया जाए। लखीमपुर खीरी के केस में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को पद से बरखास्त किया जाए। इसके अलावा अन्य कई मांगों को लेकर किसान अड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page