• Thu. Oct 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

फरवरी में वोटिंग की संभावना! AAP नवंबर के दूसरे हफ्ते में जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ByAdmin

Oct 29, 2026

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) चुनावी तैयारियों को गति देते हुए उम्मीदवारों के नामों पर जल्द फैसला ले सकती है। पार्टी 15 नवंबर से पहले उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। इस संबंध में दिल्ली में पार्टी की हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है, जिसकी अगुआई AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल करेंगे। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।

आम आदमी पार्टी पंजाब में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गई है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर दिल्ली में होने वाली बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 15 नवंबर से पहले उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने की संभावना है।

बैठक में पार्टी की ओर से कराए गए सर्वे के नतीजों को आधार बनाया जाएगा। सर्वे में जिन नेताओं के नाम लगातार दो बार शीर्ष पर रहे हैं, उनके नामों पर खास तौर पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, उम्मीदवारों के नामों को लेकर अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।

उम्मीदवारों के चयन को लेकर होने वाली इस अहम बैठक में अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी रहेगी। बैठक के दौरान पंजाब की राजनीतिक परिस्थितियों, संभावित उम्मीदवारों और चुनावी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि सर्वे में सामने आए नामों और उनकी चुनावी स्थिति का आकलन करने के बाद पहली सूची को अंतिम रूप दिया जा सकता है। यदि पार्टी तय समयसीमा के भीतर सूची जारी करती है, तो इससे उम्मीदवारों को चुनाव की तैयारी के लिए पहले ही पर्याप्त समय मिल सकता है।

पंजाब में विधानसभा चुनाव की संभावित समयसीमा को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 15 दिसंबर के बाद कभी भी चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद फरवरी में मतदान कराया जा सकता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page