जालंधर के रेजिडेंसी विहार वेलफेयर सोसाइटी में माता रानी का जागरण श्रद्धा और उत्साह के साथ करवाया गया। इस धार्मिक समागम में हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने विशेष रूप से शिरकत की और माता रानी के दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर वार्ड नंबर 39 की पार्षद मनजीत कौर सहित लक्की दादरा, प्रिंस शर्मा, विकास कुमार खन्ना, रूबी भारद्वाज, सचिन मनचंदा, राज मिश्रा और सुनील अग्रवाल भी मौजूद रहे।
सभी ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगवाकर अपनी श्रद्धा प्रकट की।जागरण के दौरान माता रानी की महिमा का गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से माता रानी की स्तुति की तथा सभी की सुख-समृद्धि, क्षेत्र की खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना की। इस धार्मिक समागम के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
