जालंधर: परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर आज पंजाब में बंद का आह्वान किया गया है। इस बीच, मृतक परमिंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने इंसाफ पसंद लोगों से अपील की है कि वे लगातार भारी बारिश के बावजूद इस बंद को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। वहीं जालंधर के गुरु नानक मिशन चौंक पर अकाली दल के नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।
जहां मौके पर पुलिस ने एमपी सिंह और मान सिंह अकाली को डिटेन कर लिया है। इस दौरान पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर बस में उन्हें गुरु नानक मिशन चौक से ले गई है। दरअसल, आज पंजाब बंद की कॉल को लेकर शहर भर में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं शहर में अभी बाजार बंद का असर भी देखने को मिल रहा है। इसी के साथ देर रात स्कूल प्रबंधकों द्वारा भी अभिभावकों को मैसेज करके छुट्टी का ऐलान कर दिया गया था।
