• Thu. Oct 15th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर कैंट में AAP का बड़ा फेरबदल, इस नेता को मिली हलका इंचार्ज की कमान

ByAdmin

Oct 15, 2026

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में संगठनात्मक स्तर पर नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। इसी कड़ी में पार्टी ने दीपक बाली को जालंधर कैंट विधानसभा हलके का इंचार्ज नियुक्त किया है। इस फैसले के साथ ही जालंधर कैंट में पार्टी की जिम्मेदारी अब दीपक बाली के कंधों पर होगी।

दीपक बाली को मिली नई जिम्मेदारी
दीपक बाली पहले से ही आम आदमी पार्टी पंजाब में अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। वह पार्टी के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं और पंजाब सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सलाहकार की भूमिका भी निभा चुके हैं। अब जालंधर कैंट का हलका इंचार्ज बनाए जाने के बाद संगठन में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।

राजविंदर थियाड़ा की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी
इससे पहले राजविंदर थियाड़ा जालंधर कैंट विधानसभा हलके की इंचार्ज थीं। अब पार्टी ने इस जिम्मेदारी के लिए दीपक बाली के नाम का ऐलान किया है। इस नियुक्ति के बाद जालंधर कैंट में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर दीपक बाली की भूमिका अहम रहने वाली है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page