पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) राजबीर घुम्मन शुक्रवार को चंडीगढ़ CBI के कार्यालय में पेश हुए। वह मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में जांच एजेंसी के सामने पहुंचे। इस दौरान उनके वकील GPS घुम्मन भी उनके साथ मौजूद रहे।
राजबीर घुम्मन के वकील GPS घुम्मन ने बताया कि CBI की ओर से उनके मुवक्किल को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में शुक्रवार को पेश होने का समय दिया गया था। इसी के अनुपालन में राजबीर घुम्मन जांच एजेंसी के चंडीगढ़ ऑफिस पहुंचे।
