• Thu. Oct 22nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

सामूहिक छुट्टी और हड़ताल के बीच पंजाब सरकार की कार्रवाई, विभागों को सूची तैयार करने के निर्देश

ByAdmin

Oct 22, 2026

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों द्वारा की गई सामूहिक छुट्टी और हड़ताल के बीच पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सरकार ने 21 अक्टूबर 2026 को बिना किसी पूर्व अनुमति या सक्षम अधिकारी से छुट्टी मंजूर करवाए बिना ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

इस संबंध में पंजाब सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की स्थापना-5 शाखा की ओर से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों (HODs) और जिला डिप्टी कमिश्नरों (DCs) को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों और जिलों में ड्यूटी से गैर-हाजिर रहने वाले ऐसे कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड और सूची तैयार करें।

राज्यभर में 21 और 22 अक्टूबर को सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स द्वारा सामूहिक अवकाश लेने और प्रदर्शन व हड़ताल की गतिविधियों के चलते यह बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि बिना सूचना या मंजूरी के दफ्तरों से गायब रहने वाले कर्मियों के खिलाफ नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page