जालंधर वेस्ट हलके में भीषण हादसे की घटना सामने आई है। जहां ऑटो चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, स्कूल जा रहे बच्चों को ऑटो चालक ने कुचल दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आी है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 बच्चे स्कूल के लिए पैदल जा रहे है। इस दौरान जैसी ही बच्चे ऑटो के पास से गुजरते है तो कुछ कदम दूरी पर पहुंचते ही ऑटो चालक ने ऑटो चलाना शुरू कर दिया।
इस घटना में चालक ने दोनों बच्चों को कुचल दिया। घटना के दौरान चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद ऑटो चालक ने ऑटो को पीछे करने की कोशिश की, लेकिन बच्चे ऑटो के टायर में फंसे हुए थे। जिसके बाद लोगों एकत्रित हो गए और लोगों ने ऑटो टेडा करके बच्चों को बाहर निकाला।
घटना में बड़ी लड़की को चोटे आई है। बता दें कि कई जगह पर ऑटो चालकों की गलती से हादसे होने की घटनाएं सामने आ चुकी है। दरअसल, कुछ ऑटो चालक बिना कुछ देखें ऑटों मोड़ लेते है और दूसरे वाहन हादसे का शिकार हो जाते है। वहीं इस घटना में सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि ऑटो चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

