• Fri. Oct 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

मानसा में पुलिसकर्मी पर चिट्टा पीने का आरोप, जेब से पुड़िया मिलने का लोगों ने किया दावा

ByAdmin

Oct 30, 2026

मानसा के बुढलाडा में पंजाब पुलिस के एक ASI पर चिट्टा (हेरोइन) का सेवन करने का आरोप लगा है। लोगों ने पुलिसकर्मी सहजप्रीत को बीच बाजार घेर लिया और उस पर नशा करने का दावा किया। मामले के बाद स्थानीय पुलिस ने ASI का डोप टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद थाना बुढलाडा में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बुढलाडा में लोगों ने ASIको कथित तौर पर चिट्टा पीते हुए पकड़ने का दावा किया। इसके बाद लोगों ने उसे बीच बाजार घेर लिया। इस दौरान ASI ने सफाई देते हुए कहा कि वह ट्रेनिंग के लिए आया है और उसने कोई नशा नहीं किया। मौके पर मौजूद लोगों ने दावा किया कि पुलिसकर्मी की जेब से नशे की पुड़िया भी मिली है। इसके बाद लोगों ने उसे बीच सड़क पर बैठा दिया और स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ASI का डोप टेस्ट करवाया।

पुलिस द्वारा करवाए गए डोप टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ASI के खिलाफ थाना बुढलाडा में केस दर्ज कर लिया गया। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस विभाग में भी मामला चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page