• Sat. Oct 31st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

परविंदर झोटे के समर्थन में उतरे AAP पार्षद पति अमन, क़ीमती भगत के बयान पर उठाए सवाल

ByAdmin

Oct 31, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद पति ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर जालंधर वेस्ट क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे नशा कारोबार का पर्दाफाश किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कई इलाकों में खुलेआम आवाजें लगाकर नशा बेचा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वे नशा रोकने की जगह, इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं की आलोचना कर रहे हैं।

हाल ही में AAP नेता क़ीमती भगत ने नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर झोटे की हत्या को लेकर एक लाइव वीडियो में कुछ सवाल खड़े किए थे। इस बयान के बाद अवतार नगर से AAP पार्षद पति अमन ने लाइव आकर क़ीमती भगत पर सीधा निशाना साधा। अमन ने कहा कि अगर नेता इलाके से नशा खत्म नहीं करवा सकते, तो कम से कम उन लोगों का मनोबल न तोड़ें जो जान जोखिम में डालकर नशा तस्करों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

लाइव वीडियो के दौरान अमन ने जालंधर वेस्ट के कई विशिष्ट इलाकों के नाम उजागर किए, जहां सरेआम नशे की बिक्री जारी है। उन्होंने दावा किया कि तस्कर बेखौफ होकर गलियों में आवाजें लगाकर नशा बेच रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।

अमन ने नेताओं और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे बयानबाजी छोड़कर ज़मीनी स्तर पर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि परविंदर झोटे जैसे कार्यकर्ताओं को बुरा-भला कहने के बजाय, नशा मुक्त पंजाब के लिए उनके प्रयास में सभी नेताओं को एक साथ आकर सहयोग करना चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page