• Mon. Nov 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

फ्लोरिडा में भीषण विमान हादसा, 9 की मौत; अब FAA और NTSB खंगालेंगे क्रैश की वजह

ByAdmin

Nov 2, 2026

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक भीषण विमान हादसा हुआ है। यहां एक प्राइवेट जेट क्रैश होने से विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह विमान टेक्सास से बहामास जा रहा था। उड़ान के दौरान पायलट का विमान पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद जेट तेजी से नीचे गिरने लगा और जमीन से टकरा गया। टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ। हादसा इतना भयानक था कि दुर्घटनास्थल पर जमीन में बड़ा गड्ढा बन गया।

हादसे से कुछ समय पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर विमान की गंभीर स्थिति की जानकारी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट ने बताया कि विमान तेजी से ऊंचाई खो रहा है और वह करीब 10 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिर रहा है।

पायलट ने रेडियो पर ‘Mayday, Mayday’ कहकर आपातकालीन सहायता मांगी। उसने विमान के जमीन से टकराने की आशंका भी जताई। हालांकि, विमान को संभालने की कोशिशों के बावजूद कुछ ही देर बाद जेट क्रैश हो गया। पायलट की आखिरी कॉल से हादसे से पहले की गंभीर स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विमान के जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दुर्घटनास्थल पर बड़ा गड्ढा बन गया। हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की जान चली गई। फिलहाल सामने आई जानकारी के अनुसार, विमान टेक्सास से बहामास के लिए रवाना हुआ था।

अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर हुआ। उन्होंने इस दुर्घटना को बेहद दुखद बताया। विमान हादसे की जांच में मदद के लिए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) अपनी टीम भेज रहा है। यह टीम नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के साथ मिलकर दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page