• Tue. Nov 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

‘मेरा प्यारा भतीजा हमें छोड़ गया’, दिवित के निधन पर जैजी बी का भावुक संदेश

ByAdmin

Nov 3, 2026

स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का पार्थिव शरीर घर पहुंच गया है। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दिवित का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्मशानघाट में किया जाएगा। इस दुखद घटना के बाद परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है।

तड़के 3:30 बजे घर पहुंचे जैजी बी
दिवित औलख के निधन की खबर से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। गायक जैजी बी आज तड़के करीब 3:30 बजे दिनेश औलख के घर पहुंचे और परिवार के साथ दुख साझा किया। घर पहुंचने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर की थी।

जैजी बी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि दिवित के निधन से उनका दिल टूट गया है। उन्होंने दिवित को अपना प्यारा भतीजा बताते हुए कहा कि उनका परिवार इस दुखद घटना से गहरे सदमे में है। उन्होंने आगे बताया कि इस मुश्किल समय में परिवार उनके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसी वजह से वह वैंकूवर कैनक्स के साथ होने वाले ‘सेरेमोनियल पक ड्रॉप’ कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

जैजी बी से पहले मशहूर गायक यो यो हनी सिंह ने भी दिवित के निधन पर भावुक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने दिवित को अपना भतीजा बताते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की थीं। इसके बाद हनी सिंह दिनेश औलख के घर पहुंचकर परिवार से मिले और दुख साझा किया। इस दौरान दिनेश औलख को गले लगाते हुए हनी सिंह भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी दिनेश औलख के परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए पहुंच सकते हैं। फिलहाल घर पर शोक का माहौल है और परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा हुआ है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page