• Tue. Nov 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

UK में 2 पंजाबी युवकों को 28 साल कैद, मां-बेटी की मौत पर कोर्ट का फैसला

ByAdmin

Nov 3, 2026

यूनाइटेड किंगडम (UK) में सड़क हादसे में मां और उसकी 4 साल की बेटी की मौत के मामले में दो पंजाबी युवकों को कुल 28 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। दोनों आरोपी अपनी-अपनी लग्जरी कारों से सड़क पर रेस लगा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रही मां-बेटी को कुचल दिया था। हादसे के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

करीब दो साल तक चले अदालती ट्रायल के बाद लीड्स क्राउन कोर्ट ने हरदीप भचू (29) को 12 साल और जसकमल रियात (37) को 16 साल की सजा सुनाई। इसके अलावा, दोनों के ड्राइविंग लाइसेंस पर 6-6 साल का प्रतिबंध भी लगाया गया है।

मामला 16 जनवरी 2023 का है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक अपनी ऑडी और BMW कारों से तेज रफ्तार में रेस लगा रहे थे। इसी दौरान हरदीप भचू अपनी कार से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पैदल जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार पास में स्थित वर्टु जगुआर कार डीलरशिप की दीवार से जा टकराई।

यॉर्कशायर पुलिस के मुताबिक, 16 जनवरी 2023 की सुबह करीब 8:30 बजे 27 वर्षीय पोलिश महिला जुस्तीना हुलबॉय अपनी 4 साल की बेटी लीना चेपचोर को पैदल स्कूल छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान लीड्स के एडेल इलाके में ग्रांट रोड के पास तेज रफ्तार ऑडी ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मां और बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी थी।
हादसे के बाद फरार हुए आरोपी, जांच के बाद पकड़े गए हादसे के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए थे। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।इसके बाद मामला अदालत में चला, जहां करीब दो साल तक सुनवाई हुई। अंततः लीड्स क्राउन कोर्ट ने दोनों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

अदालत ने दोनों दोषियों के ड्राइविंग लाइसेंस पर छह-छह साल का प्रतिबंध भी लगाया है। जेल से रिहा होने के बाद उन्हें दोबारा ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए कठिन एक्सटेंडेड ड्राइविंग टेस्ट पास करना होगा। इस मामले में तेज रफ्तार और सड़क पर रेसिंग के गंभीर परिणाम सामने आए, जिसमें एक मां और उसकी मासूम बेटी की जान चली गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page