• Fri. Nov 6th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में चलती ट्रेन में आग लगते ही मची भगदड़, कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां आग की चपेट में

ByAdmin

Nov 6, 2026

पंजाब में पटियाला के राजपुरा में कर्मभूिम एक्सप्रैस पैसेंजर ट्रेन के 4 डिब्बों में आग लग गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन अमृतसर जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक बोगी में आग लग गई। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और वह अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। आग लगने की जानकारी मिलते ही तुरंत लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया। जिसके बाद यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

धू-धू कर जले ट्रेन के 4 डिब्बे
ट्रेन में आग लगने के बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग फैलते-फैलते ट्रेन के 4 बोगियों तक पहुंच गई। ट्रेन के चारों डिब्बों से धुएं का काला गुब्बार आसमान में उड़ता दिखाई दे रहा है। ट्रेन के डिब्बे धू-धू कर जल रहे हैं। फिलहाल अभी तक इस घटना में किसी के हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है।

रेस्क्यू में जुटे अधिकारी
हादसा किस कारण हुआ फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीमें पहुंच गई हैं। वहीं रेलवे अधिकारियों को भी इस घटना के बारे में अवगत करवाया जा चुका है। ट्रेन में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page