• Thu. Nov 5th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

‘गाने किताबों में ही रह जाएंगे, सब मिट्टी कर दूंगा’: पंजाबी सिंगर को गैंगस्टर ने दी धमकी

ByAdmin

Nov 5, 2026

पंजाबी गायक कमलजीत सिंह ग्रेवाल उर्फ कमल ग्रेवाल को रोहित गोदारा गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी दी गई है। विदेशी नंबरों से फोन कॉल और खतरनाक वॉयस मैसेज भेजकर उनसे ₹5 करोड़ की भारी-भरकम रंगदारी (Extortion) मांगी गई है।

गायक को भेजे गए वॉयस मैसेज में धमकी देने वाले शख्स ने खुद को ‘गिल्ली राणा’ बताते हुए कहा, “क्या हाल है तेरा? गिल्ली राणा बोल रहा हूं, रोहित गोदारा ग्रुप से। ₹5 करोड़ के लिए तुझे फोन किया है। अगर वॉयस नोट सुन लिया है तो तुरंत बैक कॉल कर। जो ये अखाड़े (शो) लगा रहा है, सब बंद करवा दूंगा, स्टेज पर ही रख दूंगा। एक बार मेरे बारे में पता कर ले, सब कुछ खत्म कर दूंगा।”

धमकी में आगे कहा गया, “तेरे गाने किताबों में ही रह जाएंगे, सब मिट्टी कर दूंगा। कल तक का टाइम है, पीछा नहीं छोड़ता। तू स्टेज की टिकट काटेगा, मैं तेरी सीधा ऊपर की टिकट काटूंगा।” इसके अलावा उक्त नंबर से दो और छोटे वॉयस नोट्स भी प्राप्त हुए हैं।

इन भयानक धमकियों के बाद गायक और उनका पूरा परिवार अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर भारी तनाव में है। कमल ग्रेवाल ने इस पूरी घटना की शिकायत तुरंत लुधियाना पुलिस से की। शिकायत के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने गिल्ली राणा नामक आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4) के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

 

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page