• Thu. Nov 5th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बेटे दिवित को याद कर भावुक हुआ दिनेश औलख का परिवार, अंतिम अरदास में पहुंचे गिप्पी ग्रेवाल समेत कई सिंगर्स

ByAdmin

Nov 5, 2026

जालंधर स्थित प्रसिद्ध ‘बाथ कैसल’ में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती और ‘स्पीड रिकॉर्ड्स’ कंपनी के मालिक दिनेश औलख के छोटे बेटे स्व. दिवित औलख की अंतिम अरदास तथा भोग की रस्म संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में रिश्तेदार, शुभचिंतक और सामाजिक-व्यापारिक जगत के लोग परिवार का दुख बांटने पहुंचे।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
दिवित ओलक को अंतिम विदाई देने और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए पंजाबी संगीत एवं फिल्म जगत की कई नामी हस्तियां विशेष रूप से पहुंचीं। श्रद्धांजलि सभा में पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह, अमरिंदर गिल, जैजी बी, आर नेत, हैप्पी रायकोटी, सरदूल सिकंदर की पत्नी अमर नूरी, सुदेश कुमारी, माही शर्मा, परवेज आलम, सरबजीत चीमा, गुरलेज अख्तर, केएस मक्खन, सचिन आहूजा और राज जुझार सहित कई जाने-माने कलाकार उपस्थित रहे।

1 नवंबर को सड़क हादसे में हुआ था दर्दनाक निधन
उल्लेखनीय है कि 1 नवंबर 2026 को एक सड़क हादसे में दिनेश औलख के 18 साल छोटे बेटे दिवित ओलक का असमय और दुखद निधन हो गया था। महज़ 18 साल की उम्र में दिवित के इस दुनिया से चले जाने से पूरे परिवार और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में गहरा शोक छाया हुआ है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page