• Sun. Sep 20th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबरः कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने हर माह मरीजों को 3 हजार रुपए देने का किया ऐलान

ByPunjab Khabar Live

Nov 28, 2023

(PKL): हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख पर सीएम ने अपने सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद अंतिम फैसला किया। इसके तहत पात्र रोगियों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना की तर्ज पर तीन हजार रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा। वहीं, हरियाणा के लोगों को निकट भविष्य में इंटरनेट की बेहतर स्पीड मिल सकेगी। सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में छह साल पुरानी ‘कम्युनिकेशन एंड कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर पॉलिसी’ में बदलाव को मंजूरी प्रदान कर दी है। संशोधित पॉलिसी में प्रावधान किया गया है कि अगर किसी जिला उपायुक्त की ओर से 45 दिनों के भीतर कार्य करने की अनुमति प्रदान नहीं की जाती या अनुमति नहीं देने का कोई ठोस कारण नहीं बताया जाता तो कंपनी को अनुमति प्रदान की गई मानी जाएगी।

कैंसर रोग की थर्ड और फोर्थ स्टेज के मरीजों को वित्तीय सहायता देने के लिए वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना की तर्ज पर मासिक भत्ता दिया जाएगा। इस योजना के तहत पात्र कैंसर रोगियों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना की तर्ज पर 1 जनवरी 2024 से 3000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ऐसे कैंसर के मरीज, जिनकी पारिवारिक सालाना आय अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि को छोड़कर तीन लाख रुपये से कम है, वे पात्र होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य कैंसर की थर्ड और फोर्थ स्टेज के मरीजों के सामने आने वाले वित्तीय बोझ को कम करना है। इसके तहत कैंसर के गंभीर रोगियों की आवश्यकता, जीवन-यापन के खर्चों, बुनियादी जरूरतों, अप्रत्यक्ष लागत आदि के लिए मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page