• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबरः बंबीहा गैंग के नए मुखिया की हुई ताजपोशी, लॉरेंस बिश्नोई को देगा टक्कर

ByPunjab Khabar Live

Nov 28, 2023

(PKL): देश के सबसे बड़े नए डॉन के तौर पर उभर रहे लॉरेंस बिश्नोई के सबसे बड़े दुश्मन बंबीहा गैंग का नया मुखिया तैयार हो गया है। बताया जा रहा है कि कनाडा में बंबीहा गैंग के नए मुखिया की ताजपोशी हुई है। बताया जा रहा है कि बंबीहा गैंग का नया डॉन नीरज फरीदपुरिया को बनाया गया है, जो हरियाणा के पलवल का रहने वाला है और इस वक्त कनाडा में मौजूद है। 25 हजार का इनामी नीरज फरीदपुरिया बंबीहा गैंग का सबसे कम उम्र का गैंगस्टर है और कनाडा में ही मौजूद हिमांशु भाऊ का बेहद करीबी है। नीरज लकी पटियाला और कौशल चौधरी का भी खासमखास है।

जिसे अब बंबीहा गैंग की कमान संभालने का काम सौंप दिया गया है। नीरज एक पुलिस मुठभेड़ में हरियाणा में साल 2012 में गिरफ्तार हुआ था। जिसके बाद 2015 में हत्या के मामले में नीरज को उम्रकैद की सजा हो गई थी। फिलहाल कनाडा से नीरज, हिमांशु भाऊ,साहिल अपने बाकी साथियों के साथ मिलकर भारत में नाबालिग लड़कों की गैंग में भर्ती से लेकर खालिस्तानी आतंकवादियों को सपोर्ट करने और दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में फिरौती वसूली के लिए हत्या और फायरिंग को अंजाम देने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page