• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः STF ने फिल्मी स्टाइल हेरोइन सहित व्यक्ति को किया काबू

ByPunjab Khabar Live

Nov 28, 2023

(PKL): जालंधर में थाना 3 के अंतगर्त आते मिलाप चौंक के नजदीक हेरोइन की सप्लाई देने आए एक व्यक्ति को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रैप लगाकर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव कोढिवाला, धर्मकोट, जिला मोगा के रूप में हुई है। एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। उन्हें पता चला था कि हरदीप नशे की खेप की सप्लाई देने के लिए मिलाप चौंक की ओर जा रहा है, जहां एसटीएफ की टीम ने फिल्मी स्टाइल की तरह ट्रैप लगाकर व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 500 ग्राम के करीब हेरोइन बरामद की है। वहीं दूसरी ओर एसटीएफ के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page