• Fri. Nov 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

ED के रडार पर पंजाब के 7 अधिकारी, DIG स्वपन शर्मा से चंडीगढ़ में पूछताछ

ByAdmin

Nov 27, 2026

निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग और रिश्वतखोरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में पूछताछ के लिए तलब किए गए रोपड़ रेंज के डीआईजी स्वपन शर्मा आज (27 नवंबर) चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित ईडी कार्यालय में पेश हुए।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी जांच निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और कथित बिचौलिए कृष्णानु शारदा से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को लेकर चल रही है। इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब के सात मौजूदा और सेवानिवृत्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

ईडी ने डीआईजी स्वपन शर्मा को 27 नवंबर 2026 को चंडीगढ़ कार्यालय में हाजिर होने के निर्देश दिए थे। जांच एजेंसियां मुख्य रूप से इन अधिकारियों और कथित बिचौलिए कृष्णानु शारदा के बीच रहे संपर्कों व संभावित वित्तीय लेनदेन की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब स्वपन शर्मा जांच एजेंसी के सामने पेश हुए हैं। इससे पहले अक्टूबर 2026 में भी एक कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट से जुड़े मामले में वे चंडीगढ़ स्थित ईडी दफ्तर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page