• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः पेट्रोल के दामों में हुई कटौती

ByPunjab Khabar Live

Nov 29, 2023

(PKL): आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। सुबह करीब 6 बजे WTI कच्चा तेल हरे निशान पर रहते हुए 76.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड बेहद मामूली गिरावट के साथ 81.68 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। पंजाब में कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी देखी जा रही है तो कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। वहीं जालंधर सहित कई जिलों में मामूली कटौती देखने को मिली है। जबकि कपूरथला, पठानकोट सहित कई जिलों में मामूली बढ़ौतरी भी हुई है। भारत में हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें संशोधित की जाती हैं। जून 2017 से पहले हर 15 दिन में कीमतों में संशोधन किया जाता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page