• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस, जाने मामला

ByPunjab Khabar Live

Sep 5, 2022

(PKL) : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारतीय चुनाव आयोग के लिए नोटिस जारी किया है। राजनीतिक दलों द्वारा धार्मिक नामों व प्रतीकों के इस्तेमाल करने के खिलाफ याचिका दायर की गई। धार्मिक नामों और प्रतीकों का इस्तेमाल करने वाले राजनीतिक दलों पर आपत्ति जताई गई है। याचिकाकर्ता सैयद वसीम रिजवी ने कहा है कि ऐसे दलों के चुनाव लड़ने पर कोर्ट प्रतिबंध लगा दे। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से चार हफ्ते में जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता की ओर से वकील गौरव भाटिया ने कोर्ट में कहा कि राजनीतिक दलों के झडों में चांद तारे का इस्तेमाल किया जाता है जिस पर रोक लगनी चाहिए। इसके अलावा याचिका में धार्मिक नाम और प्रतीकों का इस्तेमाल करने वाले राजनीतिक दलों को चुनाव लड़ने से रोकने की भी मांग की गई है। अब मामले पर 18 अक्टूबर को सुनवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page