• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

इनोसेंट हार्ट्स के ‘इनोकिड्स के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए एक दिसंबर को ऑनलाइन ही भर सकेंगे फॉर्म

ByPunjab Khabar Live

Nov 30, 2023

(PKL): इनोसेंट हार्ट्स के ‘इनोकिड्स द प्री-प्राइमरी स्कूल’ (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर ,कैंट जंडियाला रोड, कपूरथला रोड तथा अर्ली लर्निंग एंड चाइल्ड केयर सेंटर (सेंट्रल टाऊन)) में रजिस्ट्रेशन की तिथि 1 दिसंबर है। प्रत्येक स्कूल में इनोकिड्स की कक्षाओं के लिए सीटों की उपलब्धता को देखते हुए ही फ़ॉर्म दिए जाएँगे। इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन व कपूरथला रोड में प्री-स्कूल तथा नर्सरी की कक्षाओं के लिए तथा कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर व सेंट्रल टाऊन में प्री-स्कूल से के.जी.II तक की कक्षाओं के लिए फ़ॉर्म दिए जाएँगे। जबकि लोहारां में प्री-स्कूल से के.जी.I तक की कक्षाओं के लिए फ़ॉर्म उपलब्ध रहेंगे। सभी ब्रांचों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर, कैंट जंडियाला रोड, कपूरथला रोड व अर्ली लर्निंग एंड चाइल्ड केयर सेंटर) में फ़ॉर्म की रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन है। लोहारां, नूरपुर व कैंट जंडियाला रोड में अर्ली लर्निंग एंड चाइल्ड केयर सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
इनोसेंट हार्ट्स के प्रत्येक स्कूल में अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क उपलब्ध रहेगा। इनोसेंट हार्ट्स फैमिली का सदस्य बनने के लिए निश्चित तिथि पर रजिस्ट्रेशन करवाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page